Trending

शिक्षकों के सम्मान में नवी मुंबई मनपा का अभिनव आयोजन, वनमंत्री गणेश नाईक रहे मुख्य अतिथि

Navi Mumbai Municipal Corporation organized a unique event in honor of teachers, Forest Minister Ganesh Naik was the chief guest

नवी मुंबई/प्रतिनिधि: नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन 11 सितंबर को आगरी-कोळी सांस्कृतिक केंद्र, नेरुल में अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (5 सितंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और छात्रों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना रहा। इस विशेष अवसर पर प्राथमिक, माध्यमिक, बालवाड़ी शिक्षिका, शिक्षिका, मदतनीस आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत ईशस्तवन और स्वागत गीत से हुई, जिसने माहौल को संस्कारी और भावनात्मक रूप से प्रेरणादायी बना दिया मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के शुभहस्ते, तथा अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार की प्रमुख उपस्थिती में, नवी मुंबई मनपा के अंतर्गत कार्यरत अनेक गुणवंत शिक्षक, शिक्षिका और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंत्री गणेश नाईक ने इस अवसर पर शैक्षणिक साहित्य के एक विशेष प्रदर्शन का भी अवलोकन किया और शिक्षकों के उपक्रमों की सराहना की।

मेधावी छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में 5वीं और 8वीं कक्षा की स्कॉलरशिप परीक्षा में राज्यस्तर पर गुणवत्ता यादी में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, उन छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए जिन्होंने माध्यमिक शालांत परीक्षा (SSC) में स्कूल स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए थे। प्रत्येक विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और संबंधित शालाओं को सम्मानचिन्ह व प्रमाणपत्र देकर गौरवित किया गया। नमुमं.पा. शाला क्रमांक 18, सानपाडा के छात्र कु. शुभम कनोजिया को तामिलनाडु राज्य के शिक्षा मंत्री से प्राप्त राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उपक्रमों की प्रस्तुति ने बढ़ाया कार्यक्रम का दर्जा

इस अवसर पर कुछ शालाओं द्वारा किए गए अभिनव शैक्षणिक उपक्रमों का सादरीकरण किया गया:

  • शाला क्र. 42, घणसोली द्वारा ‘घणसोली पॅटर्न स्कॉलरशिप’ योजना की जानकारी दी गई।
  • शाला क्र. 55, कातकरी पाडा द्वारा ‘मुख्यमंत्री माझी सुंदर शाळा’ योजना और अन्य उपक्रमों का सादरीकरण किया गया।
  • शाला क्र. 36 के शिक्षक श्री प्रशांत गाडेकर ने सिंगापुर की शिक्षण पद्धति पर माहिती प्रदान की।
  • शाला क्र. 31, कोपरखैरणे द्वारा स्कूल में विकसित ‘परसबाग’ पर विशेष प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय देते हुए गायन, नृत्य और नाट्यप्रस्तुतियों में भाग लिया। चार शालाओं के शिक्षकों ने अपनी उत्स्फूर्त सहभागिता से माहौल को हर्षोल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर शिक्षण विभाग की उप आयुक्त संघरत्ना खिल्लारे, समाजविकास विभाग की उपआयुक्त नयना ससाणे, अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त डॉ. कैलास गायकवाड, क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्य विभाग की उपायुक्त अभिलाषा म्हात्रे और शिक्षणाधिकारी सुलभा बारघरे उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

“शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनका मार्गदर्शन ही देश का भविष्य तय करता है।”

~ वनमंत्री गणेश नाईक

अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार ने भी शिक्षकों के साथ सुसंवाद साधते हुए उनके प्रयासों को सराहा और निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker