Congress Party Strengthening: महेंद्रसेठ घरत की 4 साल की सफल नेतृत्व यात्रा का भव्य सेलिब्रेशन
Congress Party Strengthening: Grand celebration of Mahendra Seth Gharat's 4 years of successful leadership journey
नवी मुंबई/प्रतिनिधि: रायगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर महेंद्रसेठ घरत को नियुक्त हुए चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सुखकर्ता’ बंगले पर महेंद्रसेठ घरत की पिछले चार वर्षों की उत्कृष्ट कार्यशैली का जश्न मनाकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर महेंद्रसेठ घरत ने कहा, “सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग मेरे लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। उनके साथ की वजह से ही मैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में बीते चार वर्षों में अच्छा कार्य कर सका। अलिबाग जैसे स्थान पर युवाओं के लिए शिविरों का आयोजन किया गया, जो उनके लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुए हैं और अब राज्यभर में रोल मॉडल बनते जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए।”
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मार्तंड नाखवा, विनोद म्हात्रे, महादेव कटेकर, हेमराज म्हात्रे, किरीट पाटील, वैभव पाटील, मिलिंद कांदळगावकर, रेखा घरत, निर्मला पाटील, विनया पाटील, हेमंत ठाकूर, आदित्य घरत, लंकेश ठाकूर, अजित ठाकूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।




