Trending

Prashant Thakur Birthday | प्रशांत ठाकुर के जन्मदिन पर खारघर में इंटर स्कूल बास्केटबॉल स्पर्धा

Prashant Thakur Birthday | Inter school basketball competition in Kharghar on Prashant Thakur's birthday

पनवेल/प्रतिनिधी: पनवेल विधानसभा क्षेत्र के कार्यसम्राट और जनसेवाभावी विधायक प्रशांतदादा ठाकुर का जन्मदिन इस वर्ष भी समाजहित को समर्पित भाव से मनाया गया। “समाज हित के लिए खर्च करें” इस विचारधारा को आत्मसात करते हुए, विधायक ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अपील की थी कि वे उनका जन्मदिन सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाएं। इस प्रेरणास्पद आवाहन पर खारघर स्पोर्ट्स अकॅडमी के तत्वावधान में, भाजपा खारघर मंडल के उपाध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स अकॅडमी के अध्यक्ष किरण पाटील तथा पनवेल महानगरपालिका की पूर्व नगरसेविका नेत्रा किरण पाटील के नेतृत्व में दिनांक 3 अगस्त को प्री-इंटर स्कूल बास्केटबॉल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में खारघर सेक्टर 19 स्थित खेल मैदान पर लगभग आठ स्कूलों के 20 टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। इस स्पर्धा का उद्घाटन भाजपा उत्तर रायगड जिलाध्यक्ष अविनाश कोळी, पनवेल महानगरपालिका के सुरक्षा अधिकारी व स्टेट बॉक्सिंग खिलाड़ी सिद्धेश टावरी, तथा सेवानिवृत्त एक्साइज उपायुक्त व वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी अरुण ससमल के हाथों दीप प्रज्वलन और श्रीफल अर्पण कर किया गया। उद्घाटन समारोह में सिद्धेश टावरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल में जीत-हार मायने रखती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है मैदान में उतरना और प्रयास करना।” इस स्पर्धा को देखने के लिए दिन भर अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रमुख रूप से पनवेल महानगरपालिका के सभागृह नेता परिश ठाकुर, तथा शाम के समय लोकनेते रामशेठ ठाकुर ने भी उपस्थिति दर्ज की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खारघर स्पोर्ट्स अकॅडमी की गतिविधियों की सराहना की। बास्केटबॉल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में स्वयं विधायक प्रशांतदादा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही उन्होंने वर्षभर सामाजिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किरण दादा पाटील और नेत्रा पाटील के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “बारिश के मौसम में इस प्रकार की खेल स्पर्धा आयोजित करना साहसिक है और यही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनता है।” इस अवसर पर एशियन बास्केटबॉल चैंपियन, भारत के शीर्ष बास्केटबॉल कोच, शिवछत्रपती पुरस्कार से सम्मानित स्वामीनाथन राजगोपालन ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज की। उनका मार्गदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दिलीप जाधव, आदित्य हातगे, कुणाल देवकर, दिनेश यादव, वैभव शेजवळ, रणजीत पाटील, विनोद कढरे, संदीप पाटील, नितीन पाटील आदि ने विशेष परिश्रम किया। प्रशिक्षक इम्तियाज बागलकोटे व प्रिन्स ने बास्केटबॉल प्रशिक्षण व आयोजन में अहम भूमिका निभाई। डॉ. कोमल कुलकर्णी, अनुजा राऊत, सीमा सातपुते और प्रेरणादायी वक्ता नवीन खरे ने कुशल संचालन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker