Trending
Belapur Hospital Land : TV1 India की खबर पर अवैध गैरेज,भंगार दुकानों पर तोड़क कार्रवाई
Belapur Hospital Land : TV1 India की खबर पर अवैध गैरेज,भंगार दुकानों पर तोड़क कार्रवाई
Navi Mumbai : 40 प्लस क्रिकेट ग्राउंड पर प्रस्तावित हॉस्पिटल के केएमएल सर्वेक्षण के दौरान पता चले अवैध कारोबार और अतिक्रमण के खिलाफ आज मनपा और सिडको ने अवैध गैरेज, और भंगार कारोबार को ध्वस्त कर दिया. यह अवैध कारोबार हॉस्पिटल के लिए प्रस्तावित 21623 वर्ग मीटर भूखंड पर चलाए जा रहे थे. हॉस्पिटल भूखंड सर्वेक्षण के दौरान टीवी वन इंडिया ने वन, मनपा और सिडको अधिकारियों से यहां के अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है इसका जवाब मांगा था. आज इस पर संज्ञान लेते हुए सिडको और महानगर पालिका ने साझा कार्रवाई करते हुए यहां के अवैध गैरेज, पार्किंग प्लाजा और भंगार दुकानों को जमींदोज कर दिया. हालांकि अभी भी व्यापक कार्रवाई की जरूरत है.


