Trending

Honoring Dr. Rajesh Patil : नवी मुंबई BJP जिलाध्यक्ष को हिंदीभाषियों ने किया सम्मानित

Honoring Dr. Rajesh Patil New BJP District chief by North Indian Community

नवी मुंबई/ प्रणव शर्माः नेरुल के शिरवणे विद्यालय में रविवार शाम आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिंदीभाषी समाज की ओर से नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल का नागरी सत्कार किया गया. उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री और जयअंबे मित्र मंडल के अध्यक्ष रहे मारकंडेय केवट हरिओम ने अपने तमाम समर्थकों के साथ नव नियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल का सत्कार किया और उन्हें बधाईयां दी. इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार अरविंद राही एवं उत्तरभारतीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राय, बीजेपी युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दत्ता घंगाले, हिंदीभाषी समाजसेवी अशोक त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह ठाकुर, समेत तमाम लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में मारकंडेय केवट हरिओम ने हिंदीभाषी समाज के तमाम मुद्दों पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल से चर्चा की और उत्तर भारतीयों को प्रोत्साहन देने, एवं उनकी समस्याएं सुलझाने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

नए जिलाध्यक्ष मजबूत करेंगे बीजेपीः मार्कंडेय केवट

गौरतलब है कि जबसे नवी मुंबई बीजेपी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है, तबसे उत्तर भारतीय समाज और तमाम संगठन डॉ. राजेश पाटिल को बधाईयां देते दिख रहे हैं. आज जयअंबे मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष और हिंदीभाषी नेता मारकंडेय केवट हरिओम ने जिलाध्यक्ष डॉ.पाटिल को पुष्पगुच्छ के साथ शाल पहनाकर सम्मानित किया. मारकंडेय हरिओम ने डॉ. पाटिल के व्यक्तित्व का गुणगान करते हुए विश्वास जताया कि नए जिलाध्यक्ष सबका साथ और सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ेंगे और अपने अनुभव और कुशलता से बीजेपी को मजबूत करेंगे.

योग्य हिंदीभाषी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देंगे-डॉ.राजेश पाटिल

वहीं हिंदीभाषा समाज द्वारा नागरी सत्कार को जनता का प्यार और आशीर्वाद बताते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने खुशी जाहिर की और हिंदीभाषी नेता मारकंडेय केवट हरिओम और उनके समर्थकों का आभार जताया. डॉ. राजेश पाटिल ने कहा कि हिंदीभाषी समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए ऐसे समर्पित समाज और सच्चे कार्यकर्ताओं की जरूरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि योग्य लोगों को प्रतिनिधित्व देकर बीजेपी को नयी ताकत देने का काम किया जाएगा. 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker