Trending

BJP नेता रामचंद्र घरत ने पूरा किया वादाः शांता महिला मंडल की बहुद्देशीय इमारत का लोकार्पण

Inauguration of Shanta Mahila Mandal's multipurpose building, BJP leader Ramchandra Gharat fulfilled his promise

नवी मुंबई-प्रतिनिधिः  नवी मुंबई के तुर्भे गांव में आज शांता महिला मंडल के बहुद्देशीय इमारत का लोकार्पण किया गया. तुर्भे गांव की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती जीजाबाई म्हात्रे ने इस बहुद्देशीय इमारत का पारंपरिक उद्धाटन किया. इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका विजयाताई घरत, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत, पूर्व सरपंच डीडी घरत, समेत तुर्भे गांव के तमाम ग्रामस्थ, बीजेपी कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे. शांता महिला मंडल की इस इमारत का निर्माण रामचंद्र घरत एवं पूर्व नगरसेविका विजयाताई घरत के सौजन्य से किया गया है. गौरतलब है कि शांता महिला मंडल वर्ष 1970 से महिलाओं के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए काम कर रहा है.

 सामुदायिक भवन से महिलाओं को मिला स्थाई आधारः रामचंद्र घरत

वर्ष 2018-19 में महिला पदाधिकारियों ने बीजेपी नेता रामचंद्र घरत से बहुद्देशीय इमारत बनाकर देने की अपील की जो आज साकार हो गयी है. बहुद्देशीय इमारत में महिलाओं के लिए विविध इंतजाम किए गए है ताकि वे आगे बढ़ सके. इसके लोकार्पण पर खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी नेता रामचंद्र घरत ने कहा कि शांता महिला मंडल को उनका सामुदायिक भवन मिल गया है, हमें यह कार्य करने का अवसर मिला इसकी बेहद खुशी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस भवन के जरिए महिलाओं को विविध कार्यों और कार्यक्रमों के लिए स्थाई जगह मिल गयी है.

रामचंद्र घरत ने अपना वचन पूरा कियाः शांता महिला मंडल

वहीं शांता महिला मंडल की सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बहुद्देशीय इमारत को साकार करने वाले बीजेपी नेता रामचंद्र घरत एवं विजयाताई घरत के प्रति आभार जताया, उन्होंने कहा कि रामचंद्र घरत ने महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन बनाकर देने का जो वचन दिया था, आज उन्होंने अपना वचन पूरा कर दिया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker