Trending

Raigad congress : जिलाध्यक्ष महेंद्र घरत को कोंकण का नेतृत्व देने की मांग

Congress District Chiefs demand-Give Leadership to Mahendra Gharat for Konkan

रायगड़ प्रतिनिधिः कोकण क्षेत्र के कांग्रेस जिलाध्यक्षों पनवेल के कामगार नेता महेंद्र घरत को कोकण क्षेत्र का नेतृत्व देने की मांग की गई है. महेंद्र घरत को रायगड़ जिले का एक सशक्त और सक्रिय नेता बताते हुए जिलाध्यक्षों ने कहा कि यदि महेंद्र घरत कोकण क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं तो कांग्रेस अपना खोया हुआ सम्मान और ताकत फिर पा सकती है. वर्तमान में महेंद्र घरत कांग्रेस के रायगड़ जिलाध्यक्ष हैं और कामगार संगठन इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. मुंबई के तिलक भवन में आयोजित यह बैठक कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में चर्चा के लिए थी. 24 मई की इस बैठक में कोकण संभाग के जिलाध्यक्षों ने महाराष्ट्र के सह प्रभारी कोंकण संभाग-यूबी वैंकटेश से यह मांग करते हुए कहा कि महेंद्र घरत एक निष्ठावान नेता हैं और यदि उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है तो वे कांग्रेस का नेतृत्व प्रभावी ढंग से संभाल सकते हैं. इसलिए कांग्रेस का नेतृत्व महेंद्र घरत को मिलना चाहिए. जिलाध्यक्षों ने कहा कि रायगड़ के भाग्यविधाता ए.आर.अंतुले के निधन के बाद कांग्रेस में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया, कईयों ने कांग्रेस छोड़ दी लेकिन महेंद्र घरत ने कांग्रेस को मजबूत किया.

जिलाध्यक्षों को मिलना चाहिए पूरा अधिकार-महेंद्र घरत

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोंकण संभाग की इस बैठक में कांग्रेस के रायगढ़ जिला अध्यक्ष महेंद्रशेठ घरत ने महाराष्ट्र के सह प्रभारी कोंकण संभाग यू.बी. वेंकटेश का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्रशेठ घरत ने कहा, “राहुल गांधी की दृष्टि और नीति के अनुसार, जिला अध्यक्षों को अधिकार दिए जाने चाहिए। हम मजबूती के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे कार्यकर्ता भी सक्षम हैं। वहीं ठाणे ग्रामीण के दयानंद चोरघे ने कहा, कांग्रेस मजबूत है, बस हमें अधिकार दे दो। इस बैठक में जिला परिषद, नगर पालिका और ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर ठाणे, पालघर, रायगढ़, भिवंडी, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग आदि कोंकण के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे.  बैठक में कोंकण इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष गणेश पाटिल, राजन भोसले, मिलिंद पडगांवकर के साथ ही कोंकण क्षेत्र के तकरीबन 200 कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker