Trending
Yuva Sena Protest : मनपा अस्पताल में इलाज सुविधाओं के लिए युवासेना का मोर्चा
Yuva Sena Protest : मनपा अस्पताल में इलाज सुविधाओं के लिए युवासेना का मोर्चा
Yuva Sena Protest : मनपा अस्पताल में इलाज सुविधाओं के लिए युवासेना का मोर्चा नवी मुंबई वाशी के सार्वजनिक मनपा अस्पताल में जर्मन टेक्नोलॉजी के जरिए ईलाज और आरोग्य सुविधाओं के नाम पर हो रहे छल के खिलाफ आज नवी मुंबई युवासेना कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला और आरोग्य सेवा सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की. युवा सेना के नवी मुंबई जिलाप्रमुख अनिकेत म्हात्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में हाथों में बैनर थामे हॉस्पिटल गेट पर प्रदर्शन किया और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निवेदन देते हुए अस्पताल में गरीब एवं सामान्य जनों को उत्तम चिकित्सा सुविधा, और उपचार सुनिश्चित करने की मांग की. इस अवसर पर युवा सेना पदाधिकारी ममित चौगुले और महेश कुलकर्णी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.


