Trending

Ram Hari Raut Birthday | शिवसेना की ओर से रामहरि राउत के जन्मदिन पर अभिष्ट चिंतन

Ram Hari Raut Birthday | Shiv Sena's auspicious contemplation on Ram Hari Raut's birthday

मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष महाराष्ट्र कार्यकारी प्रमुख रामहरि राउत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सानपाड़ा में उनका अभिष्ट चिंतन किया गया. वसंत नवरात्रि पर आयोजित देवी पूजा कार्यक्रम में रामहरि राउत ने भेंट दिया जहां उनका नागरी सत्कार करते हुए जन्मदिन की शुभेच्छा दी गयी. उन्होंने यहां देवी आरती की और आरोग्य शिविर का भी जायजा लिया. इस अवसर पर शिवसेना की बेलापुर शहर प्रमुख सुरेखाताई गव्हाणे, उपजिलाप्रमुख अजीत सावंत, अविनाश जाधव एवं उपजिलाप्रमुख विसाजी लोके समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.शिवसेना की बेलापुर शहर प्रमुख सुरेखा गव्हाणे ने कहा कि मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चितले एवं कार्यकारी प्रमुख रामहरि राउत जरूरतमंद नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने दिन रात काम कर रहे हैं. उनके सहयोग से ही अब तक नवी मुंबई के हजारों लोगों नागरिक आरोग्य योजना का लाभ उठा सके हैं. सुरेखाताई गव्हाणे ने कहा कि वैद्यकीय सहायता कक्ष के कार्यकारी प्रमुख रामहरि राउत साल में दो बार आरोग्य शिविर लगाने के लिए मदद का भरोसा दिलाया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपक्रम सफल होगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker