
Navi Mumbai Airport Ready | विमानन अध्यक्ष ने की तैयारियों की समीक्षा, डमी बोर्डिंग पास
Navi Mumbai International Airport is ready : Dumy Boarding, Mock in Checking done |
नवी मुंबई, सुधीर शर्मा / नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) श्री. फ़ैज़ अहमद किदवई ने मंगलवार 25 फरवरी की सुबह नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना स्थल पर जाकर तैयारियों की समीक्षा की. बता दें कि 11 अक्टूबर 2024 को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना द्वारा इन्स्ट्रूमेंट लैंडिंग जांच और 29 अक्टूबर 2024 को इंडिगो के प्रवासी विमान की लैंडिंग का परीक्षण किया गया था. आज के दौरे में भारतीय विमान प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार, एवं नागरी विमान यातायात सुरक्षा मंडल के प्रादेशिक संचालक प्रकाश निकम, सिडको के उपाध्यक्ष विजय सिंघल, जेएमडी शांतनु गोयल, मुख्य महाप्रबंधक परिवहन और विमानतल गीता पिल्लई समेत एनएमआईएके उच्चाधिकारी मौजूद थे. जायजा और बैठक से पहले नागरी विमान यातायात निदेशक और विमान प्राधिकरम के अधिकारियों ने 24 फरवरी का पूरा दिन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का जायजा लिया.
डमी बोर्डिंग, मॉक चेकिंग से सिस्टम की जांच
नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने यहां एयरपोर्ट रनवे, एप्रन, टैक्सीवे, एटीसी टावर टर्मिनल बिल्डिंग, महानिदेशालय द्वारा

बैगेज हैंडलिंग सिस्टम इत्यादि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक मॉक चेक-इन प्रक्रिया आयोजित की गई. इसमें डमी बोर्डिंग भी शामिल है. इसके लिए पास और बैगेज टैग जारी किए, जिस पर समीक्षा टीम ने संतुष्टि व्यक्त की.
प्रतिवर्ष 2 करोड़ पैसैंजर को हैंडल करने की तैयारी
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1160 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है. नवी मुंबई एयरपोर्ट से हर साल 2 करोड़ यात्रियों के परिवहन की योजना है. वहीं 80 लाख टन माल ढुलाई का नियोजन किया गया है. अंतिम चरण में प्रति वर्ष यात्रियों के परिवहन की क्षमता बढ़कर 9 करोड़ हो जाएगी. वहीं माल ढुलाई की क्षमता बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख टन होने वाली है.
एयरपोर्ट से एमएमआर में बढ़ रही विकास की रफ्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण किया जा रहा है. एमएमआर रीजन यानी मुंबई महानगर क्षेत्र में मौजूद नए एयरपोर्ट से विकास को बढ़ावा मिलेगा. सिडको ने उपनगरीय रेल, मेट्रो, जल परिवहन के साथ नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे विकास कर रही है. इसके बाद हैदराबाद हाई स्पीड रेल के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है.



