Trending

NEP Update : नई शिक्षा नीति पर करणी सेना का विरोध : हिंदी को मुख्य भाषा बनाने की मांग

NEP Update: Sengar attacks the new education policy: Hindi should be the main language of education

मुंबई : महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख अजय सिंह सेंगर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई शिक्षा नीति पर अपनी कड़ी आलोचना की। सेंगर का कहना है कि नई शिक्षा नीति गलत है और यह रोजगार परक शिक्षा प्रणाली का पालन नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा प्रणाली को एक भाषीय बनाया जाना चाहिए, जिसमें पूरी शिक्षा “हिंदी” में होना चाहिए। सेंगर ने उदाहरण देते हुए कहा कि चीन जैसे विकसित राष्ट्र में शिक्षा प्रणाली रोजगार उत्पन्न करने वाली है, जो उनकी औद्योगिक सफलता का प्रमुख कारण है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय भाषा स्वैच्छिक होनी चाहिए और इसे शिक्षा की भाषा बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई भाषा विवाद न हो।

4 साल की डिग्री पर बड़ा सवालः

अजय सिंह सेंगर ने यह भी कहा कि “हिंदी” को शिक्षा की मुख्य भाषा बनाना सबसे उचित रहेगा क्योंकि भारत के अधिकतर राज्यों में हिंदी प्रचलित है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को हटाना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक बाहरी भाषा है और देश में एकता और समानता के लिए इसे शिक्षा से बाहर किया जाना चाहिए। सेंगर ने शिक्षा प्रणाली में 4 साल की स्नातक डिग्री के फैसले पर भी सवाल उठाया और इसे गलत ठहराया। उनका मानना ​​है कि त्रिभाषिक शिक्षा प्रणाली से देश में उच्च शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ा है, और यह नीति भी गलत है।

  संविधान सभा के सदस्य भी अंग्रेजी भाषा के विरोधी थे, लेकिन अंग्रेजों ने दबाव डालकर अंग्रेजी को संविधान में शामिल किया था. चीन, जापान, जर्मनी, रूस, स्विट्जरलैंड, इज़राइल और सऊदी अरब जैसे देशों ने अपनी स्वदेशी एक भाषीय शिक्षा प्रणाली को अपनाया है, जिसके कारण इन देशों में उच्च शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा है।

सेंगर ने यह भी बताया कि जब भारतीय संविधान बना था, तो अंग्रेजी को केवल 15 साल के लिए रखा गया था। संविधान सभा के सदस्य भी अंग्रेजी भाषा के विरोधी थे, लेकिन अंग्रेजों ने दबाव डालकर अंग्रेजी को संविधान में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1965 के बाद अंग्रेजी का उपयोग बंद होने वाला था, लेकिन आज भी यह शिक्षा प्रणाली में मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker