Live Debate : चुनावी जुमला निकला Cidco Transfer Charges का जीआर | Satish Nikam | Pramod Joshi
Live Debate : चुनावी जुमला निकला Cidco Transfer Charges का जीआर | Satish Nikam | Pramod Joshi
https://youtu.be/EKYhufiB-2g?si=6rY8DnRzlfTnLDu7
Live Debate : चुनावी जुमला निकला Cidco Transfer Charges का जीआर | Satish Nikam | Pramod Joshi विधान सभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर सिडको चेयरमैन संजय शिरसाट ने 23 सितंबर को एक ऐतिहासिक जीआर निकाला. रात के 10 बजे सिडको मुख्यालय में यह अधिसूचना चंद मीडिया के सामने प्रकाशित की गई. जीआर के जरिए सिडको चैयरमैन संजय शिरसाट ने नवी मुंबई को फ्री होल्ड किया, सिडको ट्रांसफर शुल्क खत्म हो गया. सरकार और शिवसैनिकों की ओर से खूब ढिंढोरा पीटा गया. जश्न मनाया गया. मिठाईयां बांटी गई . लेकिन 3 महीने हो गए अमल नहीं हुआ. यानी एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने नवी मुंबईकरों के साथ ऐतिहासिक छलावा किया. चुनाव में वोट बटोर लिए और झुनझुना थमा दिया. व्यापारी महासंघ, नवी मुंबई सिटीजेन फोरम और हाउसिंग फेडरेशन जैसी संस्थाएं जो इसके लिए प्रयास कर रही थी उन्हें जोर का झटका लगा है कि आखिर ये क्या हो रहा है. इस मुद्दे पर टीवी वन इंडिया का यह स्पेशल डिबेट- कब लागू होगा सिडको ट्रांसफर शुल्क और फ्री होल्ड का जीआर..पैनलिस्ट-1- प्रमोदी जोशी-अध्यक्ष व्यापारी महासंघ, 2. अध्यक्ष-सिटीजन फोरम नवी मुंबई . देखिए हमारी एक्सक्लूसिव पेशकश सुधीर शर्मा के साथ



