Rathotsav | Santosh Shetty | शनैश्वर मंदिर में भव्य रथ उत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन
Rathotsav | Santosh Shetty | शनैश्वर मंदिर में भव्य रथ उत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन
Rathotsav | Santosh Shetty | Manda Mhatre | शनैश्वर मंदिर में भव्य रथ उत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन नवी मुंबई नेरुल के मशहूर शनिदेव मंदिर में 3 दिनों से चले आ रहे धार्मिक कार्यक्रमों का आज रथोत्सव के साथ समापन हो गया. शनेश्वर सेवा समिति के सौजन्य से बीते 24 वर्षों से शनैश्वर मंदिर में इस धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा है. आज शनैश्वर मंदिर से विशाल रथ यात्रा की शुरुआत हुई. शिवसेना शाखा, रेलवे स्टेशन चौक एवं नगर का परिभ्रमण करते हुए इस रथयात्रा का समापन हुआ. उत्सव में बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे, कांग्रेस नेता संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेविका अनीता शेट्टी समेत बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए.भजन कीर्तन के साथ नाचते गाते हुए भक्तों ने रथ उत्सव में हिस्सा लिया.



