Who needs Janata Darbar | Ganesh Naik के जनता दरबार की जरूरत क्यों है | Mudde Ki Baat
Who needs Janata Darbar | Why is Ganesh Naik's public darbar needed | Mudde Ki Baat
नवी मुंबई : गुड गवर्नेंस और डिजिटल हो रहे व्यवस्था के बावजूद आज वाशी में आयोजित जनता दरबार में हजारों नागरिकों ने अपनी फरियाद सुनाई. यह जनता दरबार ऐरोली के विधायक वन मंत्री गणेश नाईक की ओर से लगाया गया था जहां हजारों लोगों ने फरियाद सुनाते हुए समाधान की अपील की. विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में आयोजित इस जनता दरबार में नवी मुंबई, ठाणे, मीरा भायंदर, और पनवेल समेत तमाम ठिकानों की पीड़ित जनता अपनी फरियाद सुनाती नजर आई. नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय, सिडको एवं महानगर पालिका, और जिलाधिकारी से जुड़े मामलों की शिकायत दी और समाधान की अपील की. ऐरोली के विधायक और अब के वन मंत्री गणेश नाईक का जनता दरबार एक बार फिर सुर्खियों में है. महाविकास आघाडी सरकार से आउट होने और महायुति सरकार में मंत्री बनने के बीच तक गणेश नाईक का जनता दरबार बीते 10 वर्षों से बंद पड़ गया था. लेकिन नई सरकार में वन मंत्री बनते ही गणेश नाईक इसे फिर प्रारंभ कर दिया है. नवी मुंबई में 11 वर्षों बाद नाईक का यह पहला जनता दरबार है. इसलिए सवाल उठने भी लाजमी हैं. इस पर चर्चा करें उससे पहले समझ लेते हैं कि आखिर इस जनता दरबार में होता क्या है. गणेश नाईक के जनता दरबार में एक तरफ शिकायतकर्ता नागरिक होते हैं दूसरी तरफ सभी विभागों के प्रशासनिक उच्चाधिकारी होते हैं. जनता जिस विभाग की शिकायत देती है उसके अधिकारी से सवाल जवाब होता है. शिकायत कापी अधिकारी को देकर उस पर तत्काल कार्यवाही के लिए कहा जाता है. यह दरबार 10 साल पहले जैसा ही है. हां एक चीज बदली है वह है गणेश नाईक का प्रोफाइल. पिछली सरकारों में गणेश नाईक ठाणे के पालकमंत्री के तौर पर यह दरबार लगाया करते थे लेकिन अब वे पालघर के पालकमंत्री हैं. यही वो बड़ी वजह है जिससे आज गणेश नाईक के जनता दरबार पर सवाल उठने लगे हैं. शिवसेना नेता रामदास कदम का मानना है कि नवी मुंबई में गणेश नाईक का जनता दरबार एकनाथ शिंदे के वर्चस्व को कम करने और ठाणे जिले में बीजेपी की ताकत को उभारने का जरिया है. रामदस कदम ने तंज कसते हुए कहा है कि गणेश नाईक वन मंत्री हैं उन्हें नवी मुंबई ठाणे में ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृहक्षेत्र नागपुर में भी जनता दरबार लगाना चाहिए.



