Trending
Janta Darbar | Ganesh Naik ने जनता दरबार में सुनी नागरिकों की फरियाद
Janta Darbar | Ganesh Naik heard the grievances of the citizens in the Janta Darbar
नवी मुंबई : गुड गवर्नेंस और डिजिटल हो रहे व्यवस्था के बावजूद आज वाशी में आयोजित जनता दरबार में हजारों नागरिकों ने अपनी फरियाद सुनाई. यह जनता दरबार ऐरोली के विधायक वन मंत्री गणेश नाईक की ओर से लगाया गया था जहां हजारों लोगों ने फरियाद सुनाते हुए समाधान की अपील की. विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में आयोजित इस जनता दरबार में नवी मुंबई, ठाणे, मीरा भायंदर, और पनवेल समेत तमाम ठिकानों की पीड़ित जनता अपनी फरियाद सुनाती नजर आई. नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय, सिडको एवं महानगर पालिका, और जिलाधिकारी से जुड़े मामलों की शिकायत दी और समाधान की अपील की.



