Kundatai Gole | कलंबोली में कुंदाताई गोले का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम
Kundatai Gole | Kalamboli Mein Kundatai Gole Ka Haldi Kumkum Program
नवी मुंबई : सरस्वती महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी संस्था द्वारा आज कलंबोली में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुंदाताई गोले एवं सुषमाताई कामतेकर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच यहां महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका रेखाताई रामदास शेवाले, शिवसेना जिला प्रमुख रामदास शेवाले, पदाधिकारी डीएन मिश्रा, वैशाली पंडित, स्नेहल बागल एवं सायली तुकाराम सरक, पूर्व नगरसेविका मोनिकाताई, महिला शहर प्रमुख ज्योतिताई पाटिल, शहर प्रमुख चंचला बनकर खास तौर पर मौजूद रहे. अतिथियों ने सरस्वती महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही कुंदाताई गोले की सराहना की. शिवसेना जिलाप्रमुख रामदास शेवाले ने महिलाओं को बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया



