Trending
कामोठे में सरस्वती पूजा समारोह: एकजुटता की नई मिसाल | Ashok Singh
Saraswati Puja
Saraswati Puja | कामोठे में सरस्वती पूजा समारोह: एकजुटता की नई मिसाल | Ashok Singh वसंत पंचमी के अवसर पर नवी मुंबई के कामोठे में सरस्वती पूजा समारोह का रंगारंग कार्यक्रम देखने लायक रहा. शिव साई सामाजिक सेवा संस्था द्वारा आयोजित 19वें वर्ष के सरस्वती पूजा समारोह में सैकड़ों जनों ने हिस्सा लिया. मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में आज तमाम छात्रों एवं श्रद्धालुओं ने वीणावादिनी मां शारदा की पूजा आरती की. इस अवसर पर पनवेल के बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर खास तौर पर मौजूद रहे. शिवसाई सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सतत आयोजित हो रहे सरस्वती पूजा की सराहना करते हुए विधायक ने सभी को वसंत पंचमी की बधाइयां दी.https://youtu.be/KeSzERWsKZA?si=5iisuS75IOTH-Ret



