Trending

राज्य में अंतर्राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाएंगे – कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे

governmenet will setup new International Agro University - Manikrao Kokate

मुंबईः राज्य के कृषि मंत्री एड माणिकराव कोकाटे ने नासिक में आयोजित एक समारोह में कहा कि राज्य में जल्द एक अंतर्राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि नई यूनिवर्सिटी के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि का विकास करने में मदद की जाएगी. यह समारोह एचपीटी कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया था जहां सभी दलों एवं समर्थकों द्वारा कोकाटे का नागरी सत्कार किया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करनी चाहिए। अब खेती ड्रोन से और छिड़काव रोबोट से होता है। कोकाटे ने यह भी कहा कि कृषि में एआई तकनीक विकसित करने को लेकर सोमवार को मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई है. इस अवसर पर विधायक देवयानी फरंदे, विधायक सीमा हिरे, पूर्व सांसद देवीदास पिंगले सहित जिले के सभी पार्टी नेता उपस्थित थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker