Trending
Metro Rail Frequency | बेलापुर-पेंधर के बीच अब हर 10 मिनट में चलेगी मेट्रो
Metro Rail Frequency | Metro will now run every 10 minutes between Belapur-Pendhar
नवी मुंबई: नवी मुंबई मेट्रो में सफर करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है. बढ़ती भीड़ और डिमांड को देखते हुए सिडको ने मेट्रो लाइन वन पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का निर्णय लिया है. 20 जनवरी से बेलापुर से पेंधर के बीच अब हर 10 मिनट पर मेट्रो दौड़ेगी. अब तक मेट्रो लाइन वन पर 20 से 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलती है. पीक हावर्स में यात्रियों की सुविधा के लिए फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इससे यात्रियों में खुशी है. तो यदि आप भी बेलापुर से पेंधर के बीच सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है.



