Latest NewsMumbai
Trending

मुंबई मेट्रो लाईन 7 और 2A को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी मेट्रो

Mumbai Metro Line 7 and 2A get safety clearance, now metro will run at a speed of 80 km/h

मुंबई : मुंबई मेट्रो लाइन 7 और 2A दोनों मार्गों पर पूर्ण गति से संचालन के लिए CCRS, यानी रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त द्वारा आज सुरक्षा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके बाद, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की सीमित गति के बजाय अब मेट्रो 80 किमी प्रति घंटे की पूरी क्षमता से चलेगी। मेट्रो लाइन 7 और 2A के लिए मिली नियमित मंजूरी मुंबई को एक प्रभावी परिवहन व्यवस्था के साथ वैश्विक स्तर का शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ऐसी प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। मेट्रो लाइन 7 और 2A के लिए मिली नियमित मंजूरी एमएमआरडीए की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, ऐसा मत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker