Trending
HMPV Virus : BMC ने मुंबईकरों से कहा-खतरनाक है वायरस, एलर्ट रहो
HMPV Virus: BMC told Mumbaikars - the virus is dangerous, stay alert
मुंबई : बृह्मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि मुंबई शहर और उपनगरों में एचएमपीवी वायरस का एक भी मरीज नहीं पाया गया है। साथ ही बीएमसी ने अपील की है कि नागरिक गाइडलाइन का पालन करें. चीन में पाए गए इस वायरस से चिंता करने की कोई बात नहीं है, आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे HMPV संक्रमण को रोकने के लिए क्या करें और क्या न करें के निर्देशों का पालन करें।
“ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण क्या हैं?
CDC के अनुसार, खांसी और बहती हुई नाक, बुखार, गले में खराश, गले में जलन या कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के सामान्य लक्षण …
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से कैसे सुरक्षित रहें?
– अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं.
– साबुन और पानी उपलब्ध न हो तो अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें.
– ऐसे व्यक्तियों से दूर रहें जिनमें श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण दिखें.
– बार-बार छूई जाने वाली सतहों, जैसे कि दरवाजे के हैंडल, फोन और काउंटरटॉप्स को साफ करते रहें.
– संक्रमण फैलने वाले या फ्लू के मौसम के दौरान मास्क पहने…




