Trending
पनवेल में महायज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन |
Bhagwat Katha | Mohan Joshi
Bhagwat Katha | पनवेल में महायज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन | Mohan Joshi पनवेल में 8 दिनों से चल रही सत्य संस्कृति की श्रीमद भागवत कथा और श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ का आज हवन और पूजन के साथ समापन हो गया. इस महायज्ञ के आखिरी दिन व्यासजी पं.मनोज कृष्ण जोशी ने कृष्ण और सुदामा का चरित सुनाते हुए भगवान और भक्ति की महिमा का गुणगान किया. इस मार्मिक कथा को सुनकर श्रद्धालु अश्रुपूरित और भावविभोर हो उठे.
https://youtu.be/2HxCTQ690Rw?si=5Ei-CNRGDsDhFNB8
8वें दिन वेद मंत्रों के साथ महायज्ञ का हवन पूजन हुआ और सर्वकल्याण के संकल्प के साथ कथा महोत्सव संपन्न हो गया. इस अवसर पर शेकाप नेता बालाराम पाटिल, बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी संतोष शेट्टी समेत कई विशिष्ट जनों ने भी हाजिरी लगाई.



