Latest NewsMumbai
Trending

MLA Manda Mhatre ऑडियो क्लिप वायरल | BJP कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच | मचा बलाल

MLA Manda Mhatre audio clip goes viral | Abuse of BJP worker | uproar

MLA Manda Mhatre ऑडियो क्लिप वायरल | BJP कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच | मचा बलाल नवी मुंबई की बेलापुर सीट से बीजेपी की विधायक मंदाताई म्हात्रे की एक ऑडियो क्लिप ने राजनीति गरमा दी है. इस ऑडियो क्लिप में बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे अपने एक कार्यकर्ता को धमकाते और गालियां देते हुए सुनाई दे रही हैं.तो सवाल ये है कि क्या विधायक अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपमान करती हैं. गालियां देती हैं, या उन्हें अक्सर नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं. यह सवाल इस वायरल ऑडियो क्लिप के बाद और भी सुर्खियों में आ गया है. यह ऑडियो क्लिप बेलापुर के एक वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता अशोक नरबागे का बताया जा रहा है, जिसमें नरबागे, विधायक मंदाताई म्हात्रे से कुछ नागरी समस्या दूर करने और मदद करने की अपील कर रहे हैं लेकिन जवाब में मंदा म्हात्रे गालियां देती और अपशब्दों का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं.

https://youtu.be/e8T-eE_GpWA?si=FzfjJ5RRQo3tI1E-

खुद अशोक नरबागे ने इसकी पुष्टि किया है और सवाल पूछा है कि स्थानीय विधायक से मदद की गुहार लगाने में गलती क्या है.. क्या एक चुने हुए विधायक को इस तरह का बर्ताव करना चाहिए. क्या एक लोक प्रतिनिधि को अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज के साथ पेश आना चाहिए.खैर अशोक नरबागे की प्रतिक्रिया सुनाएं उससे पहले यह वायरल क्लिप सुन लीजिए..इस.क्लिप में हमने गालियों को बीप कर दिया है..

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker