Latest NewsNavi Mumbai
Trending

Vijay Nahata Live | Navi Mumbai को फ्री होल्ड करने का ऐतिहासिक फैसला | Shivsena का जल्लोष |

Vijay Nahata Live | Historical decision to make Navi Mumbai free hold | Shivsena celebrates |

Vijay Nahata Live | Navi Mumbai को फ्री होल्ड करने का ऐतिहासिक फैसला | Shivsena का जल्लोष एकनाथ शिंदे नित महायुति सरकार ने नवी मुंबई को फ्री होल्ड करने का फैसला किया है. बीती रात सिडको संचालक मंडल की बैठक में चेयरमैन संजय शिरसाट ने इसकी प्राथमिक घोषणा की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 30 वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर दिया है. आज इस फैसले पर नवी मुंबई के नेरुल में शिवसेना उपनेता विजय नाहटा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पटाखे फोड़कर जल्लोष किया. इस दौरान उपजिलाप्रमुख रोहिदास पाटिल, महिला संघटक सरोजताई पाटिल, संजय भोसले, कमलेश वर्मा समेत तमाम शिवसैनिक मौजूद रहे. जल्लोष से पहले वाशी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना उपनेता विजय नाहटा ने कहा कि नवी मुंबई को फ्री होल्ड करने का यह ऐतिहासिक फैसला है.

 

संपर्क प्रमुख किशोर पाटकर, उपजिलाप्रमुख दिलीप घोड़ेकर, संजय भोसले समेत तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में उपनेता विजय नाहटा ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 30 वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर नवी मुंबईकरों को चुनाव से पहले बड़ी सौगात दे दी है. इससे लाखों नवी मुंबईकरों को जमीनों की ओनरशिप मिलेगी. उन्होंने कहा कि आज घोषणा हो गयी है जल्द ही शासन निर्णय निर्गमित होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker