Latest NewsNational News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 पर आयोजित समारोह आज

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगे
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में निरंतर रूप से अग्रणी भूमिका निभाई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वृद्धजनों के लिए प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, 2024 का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करने और पूरे महीने उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों की एक व्यापक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और जनता, नागरिक समाज एवं अन्य सरकारी निकायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य अंतर-पीढ़ीगत बंधन के महत्व पर जोर देने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनके कल्याण के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाना भी है।

भारत मैड्रिड, स्पेन में आयोजित द्वितीय संयुक्त राष्ट्र महासभा की राजनीतिक घोषणा और मैड्रिड इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग (2002) का हस्ताक्षरकर्ता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्‍टूबर, 1990 के दिन 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में नामित किया था। महासभा ने 1982 की अंतरराष्ट्रीय वृद्धावस्था कार्य योजना के आधार पर वृद्ध व्यक्तियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को अपनाया। इसमें चार सिद्धांत- स्वतंत्रता, भागीदारी, देखभाल, आत्म-पूर्ति और गरिमा शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के दशक 2021-30 को स्वस्थ वृद्धावस्था का दशक भी घोषित किया गया है और इसे बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के एसडीजी (3) लक्ष्य के साथ संरेखित किया गया है। भारत ने मैड्रिड योजना से काफी पहले 1999 में राष्ट्रीय वृद्धजन नीति (एनपीओपी) तैयार की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker