Trending

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, Golden Temple में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

557th Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji: Massive turnout of devotees at the Golden Temple.

मुंबई: सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती यानी 557वां प्रकाश पर्व आज पूरे देश और विदेशों में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जगह-जगह गुरुवाणी, शबद-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया है। पंजाब के अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री मंदिर साहिब यानी Golden Temple में प्रकाश पर्व के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वर्ण मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। यहां देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरु-द्वारा बेर साहिब और ननकाना साहिब सहित विभिन्न गुरुद्वारों में भी विशेष कीर्तन दरबार, गुरुवाणी पाठ और लंगर सेवा का आयोजन किया गया है।

इस पावन पर्व के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक जयंती और प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी का ‘एक ओंकार’ का सिद्धांत, समानता, प्रेम और मानव सेवा का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति को मजबूत करने का मार्ग दिखाती हैं।

वहीं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरु-द्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कामना की कि प्रकाश पर्व का यह पवित्र अवसर हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का दिव्य प्रकाश लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी महान शिक्षाएं हमें दया, करुणा, एकता और सर्वकल्याण की भावना से प्रेरित करती हैं। गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके विचार एक ऐसे समाज के निर्माण का संदेश देते हैं, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले और मानवता सर्वोपरि हो। गौरतलब है कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से जात-पात, भेदभाव, अंधविश्वास और सामाजिक असमानता का विरोध किया था। उन्होंने मानवता, ईमानदारी, परिश्रम, जरूरतमंदों की सहायता और मिल-बांटकर खाने की शिक्षा दी।

उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं आज भी सिख धर्म के मूल आधार के रूप में मानी जाती हैं:

  • नाम जपो: ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिक जीवन।

  • किरत करो: ईमानदारी और मेहनत से जीवनयापन।

  • वंड छको: अपनी कमाई और भोजन जरूरतमंदों के साथ साझा करना।

आज 557वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु नानक देव जी की इन्हीं शिक्षाओं को याद किया जा रहा है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश है। आज जब समाज को आपसी सद्भाव और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें सही रास्ता दिखाती हैं।

‘एक ओंकार, सतनाम’ का संदेश यही प्रेरणा देता है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं और सेवा से बड़ा कोई कर्म नही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker