विश्व पर्यटन दिवस पर भारत की पर्यटन क्षमता और तकनीकी चर्चा में
India's tourism potential and technology in focus on World Tourism Day.

नई दिल्ली: विश्व पर्यटन दिवस आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है। यह दिवस पर्यटन के महत्व, विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और आर्थिक विकास में पर्यटन के योगदान को रेखांकित करता है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम “Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism” है। इसका उद्देश्य पर्यटन के भविष्य को आकार देने में डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका को उजागर करना है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता में विविधता उसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक और पूर्वोत्तर से लेकर देश के अन्य हिस्सों तक भारत प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव, संस्कृति और विरासत के लिहाज से समृद्ध है।
पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार स्वदेश दर्शन 2.0, PRASHAD, क्रूज पर्यटन और पर्यटन कौशल विकास जैसी पहलों पर काम कर रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य नए पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा आजीविका के अवसर बढ़ाना है। पर्यटन मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या लगभग 4,286.9 करोड़ रही, जबकि विदेशी पर्यटक यात्राएं लगभग 2.527 करोड़ दर्ज की गईं। पर्यटन का भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान भी महत्वपूर्ण है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पर्यटन की जीडीपी में हिस्सेदारी लगभग 5.22 प्रतिशत रही और पर्यटन से जुड़े प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार लगभग 8.46 करोड़ रहे।
भारत अपने डिजिटल पर्यटन तंत्र को भी लगातार मजबूत कर रहा है। ई-वीजा सुविधा और इन्क्रेडिबल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए यात्रा संबंधी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार ई-वीजा सुविधा 2014 में शुरू की गई थी और अब यह 172 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता को पर्यटन से जोड़ने पर भी सरकार का जोर है। पर्यटन मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्यटक स्थलों पर तकनीक आधारित सुविधाओं, जैसे वर्चुअल गाइड, भीड़ का पूर्वानुमान और बहुभाषी चैटबॉट जैसी सुविधाओं को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के केंद्रीय समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने और सतत तथा समावेशी पर्यटन के अवसर बढ़ाने से जुड़ी नई पहलों का अनावरण करेंगे।
भारत सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास, रोजगार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्थानीय समुदायों की आजीविका से जोड़ते हुए इसे अधिक डिजिटल



