Trending

राजनीतिक खींचतान के बाद फैसला, नासिक-रायगढ़ को मिले नए पालकमंत्री

Decision taken after political tussle; Nashik and Raigad get new Guardian Ministers.

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र सरकार ने आखिरकार नासिक और रायगढ़ जिले के पालकमंत्री की नियुक्ति कर दी है। सरकार के फैसले के मुताबिक गिरीश महाजन को नासिक का पालकमंत्री, जबकि भरत गोगावले को रायगढ़ का पालकमंत्री बनाया गया है। दोनों जिलों के पालकमंत्री पद पिछले काफी समय से खाली थे। अब सरकार के इस फैसले के बाद इन जिलों में विकास कार्यों और प्रशासनिक समन्वय को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

गिरीश महाजन फिर नासिक के पालकमंत्री

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गिरीश महाजन को एक बार फिर नासिक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले साल भी उन्हें नासिक का Guardian Minister बनाया गया था। हालांकि, उस समय महायुति में शामिल दलों की ओर से विरोध सामने आने के बाद सरकार ने नियुक्ति को रोक दिया था। अब सरकार ने एक बार फिर महाजन को नासिक की जिम्मेदारी दी है।

Girish Mahajan becomes Guardian Minister of Nashik again.
Girish Mahajan becomes Guardian Minister of Nashik again.

भरत गोगावले को रायगढ़ की कमान

वहीं, भरत गोगावले को रायगढ़ जिले का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष रायगढ़ की जिम्मेदारी अदिति तटकरे को दी गई थी। लेकिन महायुति के भीतर उठे विरोध के चलते उस नियुक्ति पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद रायगढ़ का पालकमंत्री पद लंबे समय तक खाली रहा

Bharat Gogawale handed charge as Guardian Minister of Raigad
Bharat Gogawale handed charge as Guardian Minister of Raigad

महायुति के अंदर खींचतान के बाद हुआ फैसला

नासिक और रायगढ़ के पालकमंत्री की नियुक्ति को लेकर पिछले साल महायुति सरकार के भीतर राजनीतिक मतभेद सामने आए थे। गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं की आपत्तियों के कारण दोनों जिलों की नियुक्तियां टाल दी गई थीं। अब सरकार ने नए सिरे से दोनों जिलों की जिम्मेदारी तय करते हुए गिरीश महाजन और भरत गोगावले की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़िए : श्रावण सोमवार पर मातम: अशोक धाम में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

 

दोनों जिलों में विकास कार्यों पर रहेगी नजर

पालकमंत्री की जिम्मेदारी में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर निगरानी जैसी अहम भूमिकाएं शामिल होती हैं। ऐसे में नासिक और रायगढ़ के लिए यह नियुक्तियां राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker