Trending

राजस्थान में रामदास अठावले ने किया बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

Ramdas Athawale Unveils Buddha Statue in Rajasthan

राजस्थान/प्रतिनिधी : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान के आबूरोड दौरे के दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर शांति, समता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा, समानता और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने सभी लोगों से बुद्ध के विचारों को अपनाकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समानता को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़िए :
तिरुमला मंदिर में कोइल अलवर तिरुमंजम संपन्न

कार्यक्रम के बाद रामदास अठावले ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, जनता के बीच सक्रिय रहने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker