Trending

कोच्चि में BRICS महिला मंत्रिस्तरीय बैठक का दूसरा दिन

Second Day of BRICS Women Ministerial Meeting in Kochi

विशेष/प्रतिनिधि : भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक का आज दूसरा दिन है। केरल के कोच्चि में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के महिला मंत्री और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समावेशी, मजबूत और सतत विकास के लिए साझा रणनीति तैयार करना है।

बैठक के पहले दिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि किसी भी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था और समृद्ध समाज के निर्माण में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम “सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” का उल्लेख करते हुए सदस्य देशों से महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़िए :
PM Modi Australia Visit: कथक और शिव तांडव से भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, डिजिटल अवसरों और उद्यमिता से जोड़कर ही समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बैठक के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श जारी रहेगा, जिसमें महिला नेतृत्व, आर्थिक भागीदारी, डिजिटल समावेशन और सतत विकास जैसे अहम मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker