तुकाराम मुंधे का आदेश, मिलावट दूध पर होगी सख्त कार्रवाई
Major Directive from Tukaram Mundhe: Strict Action Against Milk Adulteration
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : राज्य में मिलावटी दूध के कारोबार पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि दूध के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वितरण की पूरी श्रृंखला में यदि किसी भी स्तर पर मिलावट पाई गई, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़िए : शिवसेना UBT का राज्यव्यापी राम रक्षा आंदोलन, 5 जुलाई शुरुआत
आयुक्त तुकाराम मुंढे ने डेयरी व्यवसाय से जुड़े सभी संचालकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने डेयरी संचालकों, वितरकों और विक्रेताओं से गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को भी चेतावनी दी। एफडीए की जांच में यह सामने आया है कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने फर्जी पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट जमा किए हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। एफडीए ने सभी खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया है।



