Trending

उरण के रानसाई-पुनाडे डैम में बढ़ा जलस्तर, राहत की उम्मीद

Water level rises in Uran's Ransai-Punade Dam; hopes for relief

उरण/प्रतिनिधि : उरण के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने वाले रानसाई और पुनाडे डैम में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। लगातार बढ़ रहे इनफ्लो से जलाशयों के कुल जल भंडारण में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में उम्मीद जगी है। वहीं, ऐतिहासिक चिरनेर गांव के समीप तीन पहाड़ियों की गोद में स्थित अक्कादेवी डैम मानसून की बारिश के बाद अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है। डैम के आसपास बहते झरने, चारों ओर फैली हरियाली और मनमोहक दृश्य बड़ी संख्या में पर्यटकों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सप्ताहांत पर यहां पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़िए :
“हर-हर महादेव” के नारों के बीच ‘अमरनाथ यात्रा’ का शुभारंभ

गौरतलब है कि जून महीने में कम बारिश के कारण रानसाई और पुनाडे डैम का जल भंडारण चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि जुलाई की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। इसके बावजूद प्रशासन का कहना है कि वर्तमान जल भंडारण अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है और आने वाले दिनों में लगातार एवं अच्छी बारिश की आवश्यकता बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि चिरनेर गांव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के 25 सितंबर 1930 के ऐतिहासिक चिरनेर जंगल सत्याग्रह का साक्षी रहा है। ऐसे ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अक्कादेवी डैम का मानसून में भरना स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी खुशी की बड़ी खबर माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker