Trending

Maharashtra Rain: मुंबई से रत्नागिरी तक बारिश का असर

Maharashtra Rain: Impact of Rainfall from Mumbai to Ratnagiri

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई-नवी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अंधेरी, मलाड और बोरीवली में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि दादर, वडाला, सायन और कुर्ला जैसे निचले इलाकों में जलभराव के कारण कई सड़कें डूब गईं और यातायात प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के चलते पवई झील सुबह ओवरफ्लो हो गई, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़िएः
आषाढ़ी वारी: चरण सेवा से वारकरियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

नवी मुंबई में भी भारी बारिश के कारण तुर्भे, सानपाडा और ठाणे जिले के भिवंडी और शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रत्नागिरी जिले में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण शील डैम ओवरफ्लो होने लगा है। दापोली तालुका के सुकोंडी और पंचनदी बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 20 अन्य बांधों में जलस्तर 50 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker