Trending

पश्चिम बंगाल में लागू होगी आयुष्मान योजना

Ayushman Scheme to be Implemented in West Bengal

दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य बनने जा रहा है। इस संबंध में आज नई दिल्ली में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं में गिना जाता है। इस योजना के लागू होने से पश्चिम बंगाल के लाखों परिवारों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही इलाज पर होने वाला निजी खर्च भी काफी कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़िएः
चिराग पासवान का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को इलाज के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker