Mumbai में इनकम टैक्स का ‘प्रारंभ-2026’ अभियान
Income Tax Department’s ‘Prarambh-2026’ Campaign in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई में इनकम टैक्स विभाग के वेस्टर्न डिवीज़न ने ‘प्रारंभ-2026’ नाम से एक पब्लिक रिलेशन कैंपेन आयोजित किया। ‘चलो बॉर्डर जोड़ें, भरोसा बनाएं’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए टैक्स कानूनों और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और भारत डायमंड बोर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक ट्रेडर्स, टैक्स कंसल्टेंट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़िएः Western Railway ने मनाया 71वां रेलवे वीक समारोह https://tv1india.com/?p=30883
कार्यक्रम में इनकम टैक्स एक्ट 2025 और इनकम टैक्स रूल्स 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही इंटरनेशनल टैक्सेशन, ट्रांसफर प्राइसिंग, टीडीएस प्रावधानों और नए टैक्स कानूनों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान इनकम टैक्स विभाग के एआई आधारित चैटबॉट ‘कर साथी’ का डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया।



