MPSOS: सुपर-100 परीक्षा परिणाम घोषित
MPSOS: Super-100 Exam Results Declared

भोपाल/प्रतिनिधि : मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने सुपर-100 प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर देख सकते हैं। यह परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया गया। यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी, जिसमें केवल शासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुपर-100 योजना मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर प्रदान करना है।
चयनित विद्यार्थियों को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। यहां उन्हें JEE और NEET की विशेष कोचिंग भी दी जाएगी। इस वर्ष JEE के लिए 5152 और NEET के लिए 5011 आवेदन प्राप्त हुए।



