Trending

Wind Energy : 6.05 GW की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Wind Energy: A Historic Increase of 6.05 GW

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस अवधि के दौरान देश ने 6.05 गीगावाट की रिकॉर्ड पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के साथ भारत की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत अधिक है, जो इस क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति को दर्शाता है।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, यह उपलब्धि सरकार की लगातार नीतिगत सहायता, परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रमुख पवन ऊर्जा राज्यों में परियोजनाओं की परिपक्वता का परिणाम है। इस वृद्धि से भारत का नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है तथा 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker