Accident | सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, 42 भारतीयों की मौत
Major road accident in Saudi Arabia, 42 Indians traveling for Umrah pilgrimage killed

विशेष/प्रतिनिधि: सऊदी अरब में एक दर्दनाक बस हादसे में मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत हो गई. बस और डीजल टैंकर की टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो तेलंगाना और हैदराबाद के रहने वाले थे.
सऊदी अरब में बड़ा हादसा सामने आया है. कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई है. यह सभी भारतीय उमराह अदा करने के लिए सऊदी गए थे. सोमवार की सुबह बस में सवार होकर यात्री मक्का से मदीना जा रहे थे. तभी बस की डीजल टैंकर से टक्कर हो गई और बस में आग लग गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह हादसा IST समयानुसार लगभग 1:30 बजे मुफरिहात के पास हुआ.
सूत्रों के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वो सभी हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे.
यह तीर्थयात्री उमराह अदा करने गए थे. मक्का में अपने अरकान (धार्मिक अनुष्ठान) पूरे करने के बाद, मदीना जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया गया है कि दुर्घटना के समय कई यात्री बस में सो रहे थे. स्थानीय सूत्रों ने 42 मौतों की पुष्टि की है. आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य कर रही हैं.



