Trending

Multi Party Workers Joins NCP : नवी मुंबई एनसीपी में भारी इनकमिंग, शिवसेना-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पक्षप्रवेश

“Mass Influx in Navi Mumbai NCP; Shiv Sena and Congress Workers Join the Party

नवी मुंबई/ सुधीर शर्मा: महानगर पालिका चुनाव से पहले अजीत पवार नित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में इनकमिंग तेज हो गयी है. नवी मुंबई एनसीपी जिलाध्यक्ष नामदेव भगत के नेतृत्व में बेलापुर, ऐरोली समेत तमाम ठिकानों के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं. पहला दृष्य ठाणे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का है जहां शिवसेना, कांग्रेस और दूसरे पार्टियों से आए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवादी का झंडा थामकर पार्टी में प्रवेश किया. इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे और पूर्व सांसद आनंद परांजपे भी मौजूद रहे.वहीं दूसरा दृश्य बेलापुर एनसीपी कार्यालय का है जहां जिलाध्यक्ष नामदेव भगत तमाम कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश कराते नजर आ रहे हैं. यह नवी मुंबई में चुपचाप आगे बढ़ रही एनसीपी की ताकत की तस्वीर है.

मनपा चुनाव में नजर आएगी पार्टी की ताकत-मंत्री अदिति

मंत्री अदिती तटकरे ने लगातार हो रहे पक्षप्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष नामदेव भगत के प्रयासों की सराहना की. मंत्री ने कहा कि नवी मुंबई में एनसीपी आगे बढ़ रही है, इसकी ताकत आगामी चुनाव में सबको नजर आएगी.

पार्टी विरोधी प्रचार करने वालों को करारा जवाब-नामदेव भगत 

वहीं नवी मुंबई एनसीपी के जिलाध्यक्ष नामदेव भगत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्तारूढ़ महायुति का घटक दल है. हम साथ मिलकर काम कर अच्छा काम रहे हैं इसलिए शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार गुट एनसीपी जैसे दलों के बड़े कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं. नामदेव भगत ने मीडिया में चल रही पार्टी विरोधी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि हम हो हल्ला और प्रोपेगेंडा किए बिना एनसीपी को मजबूत करने में जुटे हैं, इसलिए जो लोग संगठन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें जवाब मिल जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker