राजस्व गांव चकमोह को मिलेगा मॉडल सोलर विलेज का दर्जा

Sustainable Energy Boost: Chakmoh to Turn Model Solar Village

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): राजस्व गांव चकमोह को मॉडल सोलर विलेज का दर्जा, पीएम सूर्या घर योजना के तहत 1 करोड़ रुपये का ईनामहमीरपुर जिले के छह राजस्व गांवों में आयोजित पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज की प्रतिस्पर्धा में चकमोह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता के साथ ही अब इस गांव को एक करोड़ रुपये का ईनाम मिलेगा, जिसे गांव में नवीकरणीय ऊर्जा के ढांचागत विकास पर खर्च किया जा सकेगा।उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 2000 से अधिक आबादी वाले छह राजस्व गांव—बड़सर, चकमोह, जाहू खुर्द, धमरोल, दरोगण और बेला—शामिल थे। इन गांवों में अधिक से अधिक सौर उपकरण और संयंत्र लगाने का अभियान चलाया गया था। मूल्यांकन में चकमोह में 20.012 किलोवॉट क्षमता के सौर संयंत्र और उपकरण लगाए जाने के कारण प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

उपायुक्त ने कहा कि अब चकमोह को मॉडल सोलर विलेज के रूप में संस्तुति दे दी गई है। उन्होंने हिमऊर्जा और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव के लिए भविष्य की योजना तैयार करें, ताकि 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रभावी ढंग से उपयोग की जा सके।

बैठक में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर और हिमऊर्जा के कनिष्ठ अभियंता अरुण भारद्वाज ने पीएम सूर्या घर योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर 3 किलोवॉट तक की क्षमता वाले सौर संयंत्र लगाने पर 85,800 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और जिले में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने में मदद मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker