Trending

Operation Sindoor | ठाणे में शिवसेना की तिरंगा रैली, सैनिकों के सम्मान में मंत्री ने किया जयघोष

Shiv Sena organised a Tiranga rally in Thane in honour of the soldiers

ठाणे/सुमित गायकवाड़ः आज ठाणे शहर में देशभक्ति की एक अद्वितीय मिसाल देखने को मिली, यहां कोर्ट नाका से तलाव पाली तक तिरंगा रैली निकाली गयी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफल बनाने वाले भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाने और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से शिवसेना द्वारा इस तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था. शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शिवसैनिक, नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य ने हिस्सा लिया. नवी मुंबई के दिघा से युवासेना जिलाध्यक्ष अनिकेत म्हात्रे ने बाईक रैली निकालकर इस तिरंगा रैली को समर्थन दिया. यहां शिवसेना के ऐरोली के जिलाप्रमुख द्वारकानाथ भोईर भी शामिल हुए. इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहीद चौक पर किया नमन

तिरंगा रैली में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के, रविंद्र फाटक समेत तमाम शिवसेना नेता मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रैली से पहले शहीद चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है.यह सब दिलेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और सैन्य बलों के साहस और शौर्य का सबूत है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि तिरंगा रैली के जरिए हम सैनिकों को सम्मान और आदर देना चाहते हैं जिन्होंने अपनी कुशलता से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों पर प्रहार करते हुए पहलगाम का बदला लिया.

शहीद जवानों की याद और सैनिकों के सम्मान में जयघोषः अनिकेत म्हात्रे

इस तिरंगा रैली में राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक समेत तमाम शिवसेना नेताओं और पदाधिकारी भी शामिल हुए. उन्होंने भारत माता की जय और वीर जवानों के शौर्य का जयघोष करते हुए रैली का समर्थन किया. नवी मुंबई के युवासेना जिलाप्रमुख अनिकेत म्हात्रे ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे सैनिकों के बलिदान को समझे और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाए यही प्रेरणा देना तिरंगा रैली का संदेश है. उन्होंने कहा कि यह कृतज्ञता है हमारे वीर जवानों के लिए और जयघोष है हमारी भारतीय सेना के लिए जिन्होंने भारत का तिरंगा झुकने नहीं दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker