Day Care Hospital | तुर्भे स्टोर्स में महाराष्ट्र चैरिटेबल मेडिकल सेंटर का शुभारंभ
Day Care Hospital | Launch of Maharashtra Charitable Medical Center at Turbhe Stores
नवी मुंबई के तुर्भे स्टोर्स में आज से महाराष्ट्र चैरिटेबल मेडिकल सेंटर का शुभारंभ हो गया. मेडिकल सेंटर का उद्धाटन तुर्भे के पुलिस अधिकारी अप्पासाहेब पाटिल के हाथों किया गया. इस अवसर पर उत्तर भारतीय एकता मंच मो.इर्शाद खान, वरिष्ठ समाजसेवी आलम बाबा, युवा समाजसेवी बृजलाल बेनबंसी समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे. मेडिकल सेंटर में सामान्य रोगों के साथ ही हृदयरोग, रक्तचाप, मधुमेह के साथ ही आंखों की जांच और उपचार की सुविधा होगी.महाराष्ट्र चैरिटेबल मेडिकल सेंटर डे केयर हॉस्पिटल में कई तरह की नागरी आरोग्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं. अतिथियों ने विश्वास जताया कि यहां की चिकित्सा सेवाएं तुर्भे स्टोर्स की जनता के लिए उपयोगी साबित होंगी. उन्होंने शुभेच्छा देते हुए वहीं संचालक मो.इर्शाद खान ने कहा कि जनता को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिले और उन्हें सेहत की जांच कराने में आसानी हो इसीलिए यह मेडिकल सेंटर खोला गया है. उन्होंने नागरिकों से इसका लाभ उठाने का भी आह्वान किया.


