Rail ढांचा परियोजनाओं से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार- प्रधानमंत्री मोदी ने किया दावा

Rail infrastructure projects creats tourism and employment -PM Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। जम्मू-कश्मीर में आवागमन संपर्क और अधिक बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल की आधारशिला भी रखी और तेलंगाना में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया। चारों उपक्रमों का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी परियोजनाएं जीवन को सुगम बनाने के साथ ही  भारत के व्यापक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए व्यापार सुगमता भी बढ़ाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अभी एक्सप्रेसवे, जलमार्ग और मेट्रो नेटवर्क सहित बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर आज 150 से अधिक हो गई है और देश भर में मेट्रो सेवाओं का विस्तार 5 शहरों से 21 शहरों तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित भारत की दिशा में व्यापक भविष्य योजना का हिस्सा हैं, जो अब इस देश के प्रत्येक नागरिक का मिशन है.

प्रधानमंत्री ने कहा-

मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात को फिर प्रमाणित करता है कि सारा देश एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना में आरंभ की गई रेल परियोजनाएं देश के उत्तर, पूर्व और दक्षिण क्षेत्रों के लिए आधुनिक आवागमन संपर्क की एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि सबका साथ, सबका विकास का मंत्र विकसित भारत की भविष्यदृष्टि को वास्तविकता में बदल रहा है। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए संबंधित राज्यों के लोगों और देश के सभी नागरिकों को बधाई दी।
  • जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा में रेल ढ़ांचा परियोजनाओं के शुभारंभ से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगीः प्रधानमंत्री
  • आज देश विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में जुटा है और इसके लिए भारतीय रेलवे का विकास बहुत महत्वपूर्ण है.
  • हम भारत में रेलवे के विकास को चार मापदंडों पर आगे बढ़ा रहे हैं. पहला- रेलवे ढ़ांचे का आधुनिकीकरण, दूसरा- रेलवे के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, तीसरा- रेलवे की देश के कोने-कोने में कनेक्टिविटी और चौथा- रेलवे से रोजगार सृजन और उद्योगों को मददः
  • आज भारत रेल लाइनों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण के करीब है, हमने रेलवे की पहुंच का भी निरंतर विस्तार किया है.

 1000 किलोमीटर तक मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार 

आवागमन संपर्क में भारत की तेज प्रगति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025  के आरंभ में ही भारत ने अपने मेट्रो रेल नेटवर्क को 1000 किलोमीटर से अधिक तक विस्तारित करने के साथ अपनी पहल को गति दे दी है। उन्होंने कल दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ-साथ दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का उल्लेख किया। देश में समर्पित माल ढुलाई गलियारे जैसे आधुनिक रेल नेटवर्क पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये विशेष गलियारे नियमित पटरियों पर बोझ कम करेंगे और उच्च गति की रेल गाड़ियो का अधिक परिचालन होगा। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ रेलवे में भी परिवर्तनकारी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो और रेलवे के लिए आधुनिक कोच विकसित किए जा रहे हैं। स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है, स्टेशनों पर सौर पैनल लगाए जा रहे हैं और रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन, एक उत्पाद की दुकानें खोली जा रही हैं। ये सभी पहल रेलवे क्षेत्र में रोजगार के लाखों नए अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में  लाखों युवाओं को रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि  नए रेल कोच बनाने वाली फैक्ट्रियों में कच्चे माल की मांग से अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न हुए हैं।

मिलकर बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार-नरेंद्र मोदी

भारत की प्रगति के प्रति भरोसा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विकास को और गति देंगे। उन्होंने इन सभी उपलब्धियों के लिए देश के लोगों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार, ओडिशा के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

742 किलोमीटर में स्थापित होगा जम्मू रेलवे डिवीजन 

पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला- भोगपुर-सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शनों को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे जम्मू रेलवे डिवीजन  स्थापित होने से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा, लोगों की काफी पुरानी लंबित आकांक्षाएं पूरी होंगी और भारत के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क में सुधार होगा। इससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

413 करोड़ में बनेगा पर्यावरण अनुकूल चरलापल्ली टर्मिनल 

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश मार्ग के प्रावधान के साथ नए कोचिंग टर्मिनल के तौर पर विकसित किया गया है। पर्यावरण अनुकूल इस टर्मिनल में बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इससे सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा में स्थित शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker